तीन तलाक के खिलाफ है दारुल उलूम देवबंद

दारुल उलूम देवबंद ने कहा है कि वह तीन तलाक के खिलाफ है क्योंकि यह शरीयत के अनुसार भी नहीं है

Update: 2017-12-27 17:17 GMT

सहारनपुर। दारुल उलूम देवबंद ने कहा है कि वह तीन तलाक के खिलाफ है क्योंकि यह शरीयत के अनुसार भी नहीं है। आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के उपाध्यक्ष और दारूल उलूम देवबंद के मोहत्तमिम मौलाना सालिम कासमी ने आज कहा कि केंद्र सरकार के प्रस्तावित तीन तलाक बिल में बहुत खामियां हैं और यह मुस्लिम धर्म और शरीयत के भी खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद-25 मुसलमानों को धर्म की आजादी प्रदान करता है,लेकिन मोदी सरकार इसमें दखल दे रही है।

कासमी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह इस मामले में मुस्लिम उलेमा से सलाह-मशविरा करें। उन्होंने कहा कि सरकार तीन तलाक को रोकने के लिए जो भी कानून वह बना रही है। वह इस्लाम और शरीयत के अनुसार ही होना चाहिए।

Full View

Tags:    

Similar News