दरभंगा में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

बिहार में दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के घोघराहा चट्टी बाजार के निकट से पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया

Update: 2019-09-27 12:13 GMT

दरभंगा । बिहार में दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के घोघराहा चट्टी बाजार के निकट से पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि घोघराहा चट्टी बाजार के निकट से अपराधी रणधीर लाल दास उर्फ डॉन को गिरफ्तार किया गया है।वह एक व्यापारी को धमकाने के लिये आया हुआ था। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के रामपुर पचासी गांव का निवासी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Full View

Tags:    

Similar News