कोविड-19 : जायडस वैक्सीन का मानव पर परीक्षण की डीसीजीआई से अनुमति मिली

कोविड-19 (जायकोव-डी) के लिए जायडस वैक्सीन ने प्री-क्लीनिकल डेवलपमेंट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब इसका मानव पर परीक्षण शुरू करने की अनुमति भी मिल गई है।

Update: 2020-07-03 15:14 GMT

नई दिल्ली | कोविड-19 (जायकोव-डी) के लिए जायडस वैक्सीन ने प्री-क्लीनिकल डेवलपमेंट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब इसका मानव पर परीक्षण शुरू करने की अनुमति भी मिल गई है। कंपनी के एक बयान में कहा गया है, इस वैक्सीन को जानवरों की कई प्रजातियों के लिए इम्युनोजेनिक पाया गया है। जानवरों पर हुए अध्ययन में जो एंटीबॉडी बनी हैं, वे वाइल्ड टाइप के वायरस को पूरी तरह से बेअसर करने में सक्षम हैं।

अब कंपनी की जुलाई, 2020 में ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की योजना है।

वैश्विक दवा कंपनी जायडस ने घोषणा की है कि उसका कोविड-19 के लिए प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन उम्मीदवार (जायकोव-डी) पूरी तरह से देश में ही विकसित हुआ है। इसे कंपनी ने अहमदाबाद में अपने वैक्सीन प्रौद्योगिकी केंद्र में विकसित किया है। अब इसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से फेज 1/फेस 2 के ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की अनुमति मिल गई है।

Full View

Tags:    

Similar News