राहुल गांधी की जिन्ना वादी विचारधारा को देश आगे नहीं बढ़ने देगा: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘मैं कांग्रेस हूं’ वाले ट्वीट को कांग्रेस के मुस्लिम परस्त पार्टी होने संबंधी उनके कथित बयान की स्वीकारोक्ति बताया
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘मैं कांग्रेस हूं’ वाले ट्वीट को कांग्रेस के मुस्लिम परस्त पार्टी होने संबंधी उनके कथित बयान की स्वीकारोक्ति बताया है और कहा है कि उनकी जिन्नावादी विचारधारा को देश आगे नहीं बढ़ने देगा।
LIVE : Dr. @sambitswaraj is addressing the press at BJP HQ. https://t.co/wCgD1vdwmm
राहुल गाँधी जी ने अपने ट्वीट के जरिए स्वीकारा है कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है : डॉ @sambitswaraj pic.twitter.com/8dHzEiKVrH
भाजपा के प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि तीन दिनों से देश की जनता राहुल गांधी से उनकी तथाकथित मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक और एक उर्दू अखबार की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के मुस्लिमों की पार्टी होने के बयान के बाद कुछ सवाल पूछ रही थी कि क्या कांग्रेस देश को बांटने वाली और तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। यह भी पूछा है कि क्या आपने यह कहा था कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है या नहीं कहा था।
जब कांग्रेस पार्टी कहती है कि वह मुसलमानों की पार्टी है तो वह उस अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ धोखा है फरेब है : डॉ @sambitswaraj pic.twitter.com/RZsh7hRSOj
उन्होंने कहा कि एक दिन कांग्रेस चुप रहती है और दूसरे दिन कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के नेता नदीम जावेद कहते हैं कि ना तो श्री गांधी ने कुछ गलत कहा है और ना ही उर्दू अखबार ने गलत लिखा है। आज राहुल गांधी ने चार पांच पंक्तियों का एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहीं पर भी खंडन नहीं किया है। यदि खंडन नहीं है तो इसे स्वीकाराेक्ति कहा जाएगा। इसका मतलब राहुल गांधी का कहना है कि जो भी उन्होंने कहा था, वह उस पर कायम हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह कांग्रेस का सब सोचा समझा षड़यंत्र है। वह संदेश को देने के लिए पहले गुपचुप मीडिया में लीक कराती है। बैठक बंद कमरे में होती है। बाद में उर्दू के अखबार को खबर दे दी जाती है। कांग्रेस पहले कहती है कि अखबार को नोटिस देगी लेकिन अगले दिन उसके नेता नदीम जावेद पुष्टि कर देते हैं।
डॉ. पात्रा ने कहा कि इसके उजागर होने से देश के सेकुलर ताने बाने को हुए नुकसान की भरपायी के लिए राहुल गांधी ने रफू करने का प्रयास किया है और ‘विराटस्वरूप’ धारण करके ट्वीट किया, “मैं पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ हूं। शोषित, उपेक्षित तथा सताए हुए लोगों के साथ। मेरे लिए उनका धर्म, जाति या विश्वास ज्यादा महत्व नहीं रखते। पीड़ितों का दुख दूर कर मैं उन्हें गले लगाती हूं। मैं घृणा और भय को मिटाती हूं। मैं सबसे प्यार करती हूं। मैं कांग्रेस हूं।”
जिस अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की बात राहुल गाँधी अपने ट्वीट में कर रहें है उस व्यक्ति के साथ कांग्रेस पार्टी 70 वर्षों तक धोखा करती आई है : डॉ @sambitswaraj
I stand with the last person in the line. The exploited, marginalised and the persecuted. Their religion, caste or beliefs matter little to me.
I seek out those in pain and embrace them. I erase hatred and fear.
I love all living beings.
I am the Congress.