मुंबई में कोरोना वायरस के मामले 56000 के पार, 2121 की मौत

देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है

Update: 2020-06-14 02:38 GMT

मुंबई। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है तथा पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1380 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार की रात 56000 के पार हो गयी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वाणिज्यिक नगरी में अब तक 56831 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान 77 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 2121 हो चुकी है। मुंबई में 795 संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 25947 पहुंच गयी है। राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 45.65 फीसदी है। फिलहाल मुंबई में कोरोना के 28763 सक्रिय मामले हैं।

गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित दूसरे स्थान पर स्थित तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के इतने मामले नहीं सामने आये हैं जितनी कि वाणिज्यिक नगरी से मिले हैं। तमिलनाडु में संक्रमितों की कुल संख्या 42687 ही है जबकि कुल 397 लोगों की मौतें हुयी हैं।

Full View

Tags:    

Similar News