पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 हजार से पार

पाकिस्तान में कोरोना वायरस (कोविड 19) से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तथा अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 25735 हो गयी

Update: 2020-05-08 10:48 GMT

इस्लामाबाद । पाकिस्तान में कोरोना वायरस (कोविड 19) से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तथा अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 25735 हो गयी है जबकि इस बीमारी से 603 लोगों की मौत हो चुकी है।

जियो न्यूज ने आज आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

पाकिस्तान का पंजाब प्रांत कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित है। यहां इसके संक्रमण के 10033 मामले सामने आए हैं जबकि अब तक 194 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सिंध प्रांत दूसरे नंबर पर हैं जहां 9093 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और मृतकों की संख्या 171 हो गयी है। खैबरपख्तूनख्वा तीसरे क्रम पर है और यहां 3956 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि मृतकों की संख्या सबसे अधिक 209 है।

Full View

Tags:    

Similar News