मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10000 के पार, 412 की मौत
देश की वाणिज्यिक नगरी मुंबई में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढता जा रहा है
By : एजेंसी
Update: 2020-05-07 02:46 GMT
मुंबई। देश की वाणिज्यिक नगरी मुंबई में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढता जा रहा है और बुधवार को 769 नये मामलों से कुल संक्रमितों की संख्या दस हजार को पार कर गई।
बृहंन मुंबई निगम(बीएमसी) ने आज पिछले 24 घंटों में वायरस के बारे जानकारी देते हुए कहा कि 769 नये मामलों से कुल संक्रमित 10527 हो गई है। इस दौरान 25 रोगियों की मृत्यु से कुल 412 लोग जान गंवा चुके हैं।
कोरोना से मुंबई में अब तक 2287 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।