मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13000 के पार, 508 की मौत
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में वैश्विक महामारी कोविड-19 से हालात दिनों दिन बिगड़ रहे हैं और पिछले 24 घंटों में 875 नए मामलों से कुल संक्रमितों की संख्या 13 हजार को पार कर गई
By : एजेंसी
Update: 2020-05-10 21:57 GMT
मुंबई। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में वैश्विक महामारी कोविड-19 से हालात दिनों दिन बिगड़ रहे हैं और पिछले 24 घंटों में 875 नए मामलों से कुल संक्रमितों की संख्या 13 हजार को पार कर गई जबकि इस दौरान 19 मरीजों की मौत से मृतक पांच सौ से अधिक हो गए।
बृहंनमुंबई महानगरपालिका के रविवार को जारी आंकड़ों में 875 नये मामलों से कुल संक्रमित 13 हजार 564 हो गए। नये मामलों में 678 पुरुष और 197 महिलाएं हैं।
इस दौरान 19 की मौत से कुल मृतक 508 हो गए। आज मृतकों में दस पुरुष और नौ महिलाएं हैं।
पिछले 24 घंटों में 212 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कुल 3004 इस वायरस की जंग जीत चुके हैं।