अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले 10 लाख के पार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण के मामले 10 लाख से अधिक हो गए हैं

Update: 2020-04-29 03:28 GMT

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण के मामले 10 लाख से अधिक हो गए हैं। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और इसके संक्रमण से अब तक 57 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 57 हजार को पार कर 57812 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर 1004908 हो गयी है।

अमेरिका में एक लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। अमेरिका का न्यूयाॅर्क और न्यूजर्सी प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है।

Full View

Tags:    

Similar News