कोरोना संक्रमित महिला मधुमेह, उच्च रक्तचाप से भी थी पीड़ित

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दूसरी मौत का मामला राजधानी दिल्ली का है और जिस बुजुर्ग महिला की इससे मौत हुई है, वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थी।

Update: 2020-03-14 19:14 GMT

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दूसरी मौत का मामला राजधानी दिल्ली का है और जिस बुजुर्ग महिला की इससे मौत हुई है, वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थी। उसका पुत्र पहले से ही कोरोना वायरस से संक्रमित था।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि जिस बुजुर्ग महिला की मौत हुई है, वह कोरोना से संक्रमित होने के साथ-साथ मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी और उसके बेटे को पहले से ही कोरोना संक्रमण था। चिकित्सीय भाषा में इसे ‘को-मोर्बिडिटी’ कहा जाता है। इस महिला का पुत्र पांच से 22 फरवरी के बीच स्विटजरलैंड और इटली की यात्रा करके लौटा था। उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक्सरे जांच में महिला को निमोनिया पायी गयी। महिला आठ मार्च को राम मनोहर अस्पताल लाई गई और उसी दिन उनके नमूनों की जांच भी की गयी थी। इसके बाद दोनों को इसी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था।

उन्होंने बताया कि प्रोटोकाल के अनुसार संपर्क व्यक्तियों की जांच और निगरानी तथा उन्हें अलग-थलग रखने जैसे सभी राेकथाम उपाय दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही कर लिए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Full View

Tags:    

Similar News