हरियाणा में कोरोना के 1188 मामले, कुल संख्या 132576 हुई, 1450 मौतें
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गत कुछ समय से कुछ गिरावट आई है
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गत कुछ समय से कुछ गिरावट आई है। राज्य में आज सायं तक कोरोना के 1188 नये मामले आने के बाद राज्य में इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 132576 हो गई है। वहीं इनमें से 1450 लोगों की मौत हो चुकी है और 118258 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 12868 हैं।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण पॉजिटिव दर 6.65 प्रतिशत, रिकवरी दर 89.20 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिले कोरोना की चपेट में हैं तथा इनमें संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद और गुरूग्राम रोना मामलों की तालिका में सबसे ऊपर हैं। ग्रुरूग्राम और फरीदाबाद में काेरोना के कुल मामले क्रमश: 21459 और 20273 तक पहुंच गये हैं। इनमें से 18898 और 19058 ठीक हो चुके हैं।
इनके अलावा सोनीपत, रेवाड़ी, अम्बाला, रोहतक, पानीपत, करनाल, हिसार, पंचकूला, हिसार और कुरूक्षेत्र जिलों में कोरोना के मामले बढ़ने का रूझान है। हालांकि कुल जिलों में अपेक्षाकृत बढ़त कम हुई है। गुरूग्राम में कोरोना के आज 277, फरीदाबाद 134, हिसार 116, पंचकूला 70, रेवाड़ी 61, रोहतक 58, सोनीपत 55, कुरूक्षेत्र 51, अम्बाला 50, सिरसा 48, करनाल 43, भिवानी 39, झज्जर 38, महेंद्रगढ़ 36, यमुनानगर 28, पानीपत 26, पलवल 23, जींद 19, कैथल 10, चरखी दादरी चार और नूंह में दो मामले आये।
राज्य में कोरोना से अब तक 1450 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 1000 पुरूष और 450 महिलाएं हैं। इनमें से फरीदाबाद 223, गुरूग्राम 177, करनाल 109, अम्बाला 95, कुरूक्षेत्र और पंचकूला 91-91, पानीपत 85, यमुनानगर 78, हिसार 71, रोहतक 65, सिरसा 66, सोनीपत 44, फतेहाबाद और कैथल 40-40, भिवानी 36, रेवाड़ी 30, जींद 33, नूंह 23, झज्जर 25, पलवल 17, महेंद्रगढ़ सात तथा चरखी दादरी में चार मौत होने की बुलेटिन में पुष्टि की गई है।