इजरायल में कोरोना के मामले बढ़कर 8430 हुए

 इजरायल में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 8430 हो गए हैं और इससे यहां मरने वालों की संख्या 49 पहुंच गयी

Update: 2020-04-06 09:52 GMT

मॉस्को ।  इजरायल में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 8430 हो गए हैं और इससे यहां मरने वालों की संख्या 49 पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। पिछले 24 घंटे के अंदर यहां 412 नए मामले दर्ज हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्री याकोव लित्ज़मैन और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के सलाहकार रिवका पालुच भी इससे संक्रमित हैं। गत शुक्रवार को सरकार ने बताया था कि प्रधानमंत्री नेतनयाहू का कोरोना का टेस्ट किया गया था जो निगेटिव आया है।

Full View

Tags:    

Similar News