मोरक्को में कोरोना के मामले बढ़कर 20887 हुए

मोरक्को में कोरोना वायरस के 609 नए मामलों के साथ ही इसके मामले बढ़कर 20887 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

Update: 2020-07-28 09:59 GMT

रबात । मोरक्को में कोरोना वायरस के 609 नए मामलों के साथ ही इसके मामले बढ़कर 20887 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सार्वजनिक स्वास्थ्य ऑपरेशन के समन्वयक मोउआद मराबेत ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 115 और मरीजों के स्वस्थ्य होने से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 16553 हो गयी है जबकि तीन मरीजों की मौत के साथ ही मृतक आंकड़ा बढ़कर 316 पहुंच गया है।
 

Full View

Tags:    

Similar News