इंदौर में कोरोना के मामले 19000 पार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोविड 19 के 408 नये मामले आने के बाद यहां वायरस से संक्रमितों की संख्या 19125 जा पहुंची है।

Update: 2020-09-19 10:29 GMT

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोविड 19 के 408 नये मामले आने के बाद यहां वायरस से संक्रमितों की संख्या 19125 जा पहुंची है। जबकि कल 7 की मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या 492 जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि अब तक 14521 रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल 268128 सेम्पल जांचे गये हैं। इनमें कल जांचे गये 3476 सेम्पल भी शामिल हैं। कल जांचे सैम्पल में 408 संक्रमित पाये जाने के बाद यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 19125 पहुंच गयी है। जबकि कल एक महिला समेत 7 की मौत दर्ज किये जाने के बाद अब तक कुल 492 रोगियों की मौत दर्ज की गयी है।

उधर राहत की खबर है कि अब तक कुल 14521 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं, जिसके बाद उपचाररत रोगियों की संख्या 4112 है।

Full View

Tags:    

Similar News