दिल्ली में बढ़े कोरोना केस, नोएडा बॉर्डर पर होगी रैंडम टेस्टिंग

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए नोएडा में भी प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं

Update: 2020-11-18 01:09 GMT

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए नोएडा में भी प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली और नोएडा के बीच हजारों की संख्या में हर दिन लोगों का आना-जाना होता है। इसलिए नोएडा प्रशासन ने भी कुछ ऐहतियाती कदम उठाने का फैसला लिया है।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इससे निपटने के लिए एक ठोस प्लान बनाया है।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने इसके लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब क्रॉस बॉर्डर संक्रमण को देखते हुए नोएडा से सटे सभी बॉर्डर पर रेंडम टेस्टिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर के सभी इंस्टीट्यूशनल्स को एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके तहत क्रॉस बॉर्डर आवागमन करने वालों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Full View

Tags:    

Similar News