केरल में कोरोना 5,528 नए मामले

केरल में शनिवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 5,528 नए मामले सामने आए

Update: 2021-01-10 00:17 GMT

तिरुवनंतपुरम। केरल में शनिवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 5,528 नए मामले सामने आए। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा के ऑफिस से यह जानकारी मिली। बयान में यह भी कहा है कि अच्छी बात ये रही कि 5,424 लोगों ने शनिवार को इस महामारी को परास्त कर दिया।

इस बीच, 22 लोगों ने शनिवार को वायरस की वजह से दम तोड़ दिया, जिससे राज्य में महामारी से मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,279 हो गया है।

राज्य में 2,02,171 लोग निगरानी में रखे गए हैं, जिसमें 11,055 लोग अस्पताल में हैं।

वर्तमान में राज्य में 438 हॉटस्पॉट हैं।

Full View

Tags:    

Similar News