ठेकेदार की मनमानी,जिला अस्पताल में 5 का गेट पास 10 रूपए में

बिलासपुर ! जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों से 5 रूपए में गेटपास जारी करना है लेकिन जिला अस्पताल में करना है ठेका कर्मचारी पंाच रूपए की बजाय 10 रूपए वसूल रहे है।;

Update: 2017-01-05 21:02 GMT

मरीजों के परिजन हो रहे परेशान
बिलासपुर !  जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों से 5 रूपए में गेटपास जारी करना है लेकिन जिला अस्पताल में करना है ठेका कर्मचारी पंाच रूपए की बजाय 10 रूपए वसूल रहे है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि 5 रूपए के हिसाब से शुल्क लेने के निर्देश  दिये गये है। वही मैनेजर द्वारा अस्पताल के आला अधिकारियों का हवाला देते हुए 10  रूपए गेटपास का शुल्क बताया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल में मरीजों ें के साथ आने वाले परिजोनों के भीड़ को कम करने के लिए 1 जनवरी से अस्पताल परिसर मे आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए गेटपास की योजना शुरू की  है। लेकिन जिला अस्पताल में ठेका कर्मचारी पांच रूपए के बजाय 10 रूपए वसूली कर  रहे है।  इसमें मरीजों को भारी परेशानी हो रही है अस्पताल मेें जैसे ही ग्रामीण क्षेत्र से लोग इलाज के लिए आते है पंजीयन लोग इसका विरोध भी कर रहे है। जिला चिकित्सालय में सभी वार्डो में नोटिस चस्पा की गई है। जिसमें साफ लिखा हैं कि अस्पताल मे आने वाले मरीजों के परिजनों के पांच रूपए के गेटपास लेकर आने पर ही वार्ड में रूकने दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर स्लिप काउंटर पर मरीजों के परिजनों से इस रूपए  शुल्क लेकर 5 दिनों की वैधता के साथ गेटपास जारी किया जा रहा है।
जांच की जाएगी
परिजनों के लिए पांच रूपए के हिसाब से शुल्क लेकर गेटपास जारी  करने के निर्देश दिये गये है। यदि ऐसी बात है तो ठेकेदार और मैनेजर से बात कर इसकी जांच की जाएगी।
डॉ. मनोज जायसवाल
आरएमओ, जिला अस्पताल

आए दिन होती हैं चोरी की वारदातें
जिला चिकित्सालय में असामाजिक तत्वों का प्रवेश जारी है । जिससें अस्पताल में हर दो तीन दिनो में किसी न किसी मरीज की जेब कट रही है। जिला अस्पताल में पुलिस चौकी है। पुलिस चौकी में ताला लटका रहता है  चौकी जवान गप्पे मारते बैठे रहते है । जिससे अस्पताल की सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है। इसमें चोरो का हौसला बढ़ते ही जा रहा है।  जिला अस्पताल की सुरक्षा के लिए प्रबंधन ने होमगार्ड के जवानों की डयूटी लगाई है। उसके बाद भी अस्पताल परिसर में कई चौरी की घटनाए हो चुकी है। अस्पताल  में  सीसीटीवी कैमेरा लगा है फिर भी ओपीडी से चोर भागने में सफल हो जाते है।
अधिकारियों ने दिया है आदेश
इस सबंध में ठेकेदार के मैनेजर मधुसूदन मांडवा से बात करने पर उसने बताया कि अस्पताल के अधिकारियों द्वारा ही गेटपास की  दस रूपए शुल्क लेने के निर्देश  दिया गया है।

Tags:    

Similar News