घाटी में लगातार हिमपात , ट्रेन सेवाएं स्थगित

 कश्मीर घाटी में भारी हिमपात और रेल पटरियों पर बर्फ जमा हो जाने के कारण आज ट्रेन सेवायें स्थगित कर दी गयी

Update: 2019-01-05 12:21 GMT

श्रीनगर । कश्मीर घाटी में भारी हिमपात और रेल पटरियों पर बर्फ जमा हो जाने के कारण आज ट्रेन सेवायें स्थगित कर दी गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घाटी में लगातार हिमपात हो रहा है और रेल पटरियां बर्फ से ढक गयी है, जिसके कारण ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गयी है।

उन्हाेंने कहा कि मौसम में सुधार होने तथा पटरियों पर जमी बर्फ हटाये जाने के बाद ही ट्रेन सेवाएं बहाल की जा सकेंगी।

इससे पहले गुरुवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को इस क्षेत्र में ट्रेेन सेवाएं स्थगित कर दी गयी थी, हालांकि उत्तरी कश्मीर में ट्रेनें निर्धारित समय पर चली। 

 

Tags:    

Similar News