वायु प्रदूषण रोकने के लिए निगम ने जब्त की निर्माण सामग्री

नई दिल्ली ! पूर्वी दिल्ली नगर निगम इलाके की सडक़ों एवं गलियों में अवैध रूप से पड़े बिल्डिंग मेटेरियल पर कार्यवाही के तहत शाहदरा उत्तरी जोन के वक्र्स विभाग ने हजारों क्यूबिक फिट रेत और रोड़ी के साथ ईंट;

Update: 2017-03-15 01:54 GMT

नई दिल्ली !  पूर्वी दिल्ली नगर निगम इलाके की सडक़ों एवं गलियों में अवैध रूप से पड़े बिल्डिंग मेटेरियल पर कार्यवाही के तहत शाहदरा उत्तरी जोन के वक्र्स विभाग ने हजारों क्यूबिक फिट रेत और रोड़ी के साथ ईंटें भी जब्त कर ली हैं। इनसे जहां सडक़ों व गलियों में यातायात बाधित हो रहा था। वहीं, रेत उडऩे से इलाके में वायु प्रदूषण भी फैल रहा था।  इसके साथ ही शाहदरा (उत्तरी) क्षेत्र ने लोगों की सुविधा के लिए दूरभाष संख्या  011-22822700 जारी की है। इस नम्बर के जरिये पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नियन्त्रण कक्ष में रोड एवं गलियों में पड़े बिल्डिंग मेटेरियल की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। निगम उपायुक्त जेएल गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलने पर न सिर्फ निर्माण सामग्री जब्त की जाएगी बल्कि नामजद व्यक्ति के खिलाफ चालान भी काटा जाएगा। साथ ही रोड एवं गलियों में अवैध कब्जे के सन्दर्भ में पुलिस थाने में प्राथमिकी (एफ.आई. आर.) दर्ज कराई जाएगी। मंगलवार को वक्र्स विभाग ने शैतान चौक, उस्मान पुर (वार्ड संख्या 251) , डी.डी.ए. र्क्वाटर न्यू सीमापुरी, (वार्ड संख्या 242) से , ई-4 नन्द नगरी (वार्ड संख्या 243), सभापुर गांव, नियर प्राईमरी स्कूल पूर्वी दिल्ली नगर निगम, (वार्ड संख्या 272), क्यू-पॉकेट, दिलशाद गार्डन, (वार्ड संख्या 241), गली नम्बर 8, मंडोली (वार्ड संख्या 263) इलाके में कार्यवाही की।

Tags:    

Similar News