कोरोना पर नीति आयोग के सीईओ की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समूह का गठन

इस समूह के कार्यों का संचालन पीति आयोग की एसडीजी सलाहकार संयुक्ता समददार द्वारा किया जाएगा।

Update: 2020-04-05 17:04 GMT

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियों में आयी स्थिरता के बीच सरकार ने इससे संबंधित जवाबी गतिविधियों के लिए निजी क्षेत्र, एनजीओ और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समूह संख्या छह का गठन किया है।

यह समूह हितधारकों के तीन समूहों के माध्यम से समस्याओं की पहचान, प्रभावी उपाय और योजनाओं के निर्माण संबंधी मुद्दों का समाधान पेश करेगा जिसमें संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां, विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक, नागरिक समिति संगठन और विकास भागीदार, उद्योग संघ-सीआईआई, फिक्की, एसोचैम, नैसकॉम आदि शामिल है।

श्री कांत की अध्यक्षता में गठित इस अधिकार प्राप्त समूह के सदस्यों में पीएसए डॉ. विजयराघवन, सदस्य एनडीएमए कमल किशोर , सदस्य सीबीआईसी संदीम मोहन भटनागर , एएस एमएचए अनिल मलिक , एएस एमईए दोरई स्वामी , ए एस एमईए पी हरीश, जेएस पीएमाओ गोपाल बागले , डीएस पीएमओ ऐश्वर्या सिंह और कैबिनेट सचिवालय में डीएस टीना सोनी शामिल हैं। इस समूह के कार्यों का संचालन पीति आयोग की एसडीजी सलाहकार संयुक्ता समददार द्वारा किया जाएगा।

नीति आयोग के सीईओ ने आयोग के ‘दर्पण’ पोर्टल पर पंजीकृत 92,000 से अधिक एनजीओ/सीएसओ को पत्र लिखकर हॉटस्पॉट की पहचान करने में सरकार की मदद करने, बुजुर्गों, दिव्यांगों, बच्चों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और अन्य कमजोर समूह के व्यक्तियों को सेवाएं प्रदान करने तथा उनकी देखभाल करने के लिए वोलंटियर नियुक्त करने, रोकथाम, सामाजिक दूरी बनाये रखने, अलग-अलग रहने, बेघरों, दैनिक मजदूरों और शहरी गरीब परिवारों को आश्रय प्रदान करने तथा प्रवासियों के लिए सामुदायिक रसोई चलाने की अपील की है।
 

Full View

Tags:    

Similar News