बिहार: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा प्रसाद सिंह का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समस्तीपुर जिले के सिंधिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख तथा समाजसेवी हीरा प्रसाद सिंह का आज सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल मे निधन हो गया

Update: 2018-12-16 14:45 GMT

समस्तीपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समस्तीपुर जिले के सिंधिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख तथा समाजसेवी हीरा प्रसाद सिंह का आज सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल मे निधन हो गया। वह करीब 77 वर्ष के थे। 

पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि स्व.हीरा प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गाँव समस्तीपुर जिले के सिंधिया मे किया जायेगा।

समस्तीपुर के लोक जनशिक्त पार्टी (लोजपा) सांसद और दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र पासवान ने सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुये कहा कि हीरा बाबू द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों को सदैव याद रखा जायेगा।

उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

Full View

Tags:    

Similar News