कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों का लिया हाल, सीएमएस को सौंपा ज्ञापन

 राजीव गांधी स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के तहत मुकेश यादव के नेतृव में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-30 जिला अस्पताल में जाकर मरीजो से मिले और मरीजों को हो रही असुविधाओं की जानकारी ली;

Update: 2017-09-02 13:48 GMT

नोएडा।  राजीव गांधी स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के तहत नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृव में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-30 जिला अस्पताल में जाकर मरीजो से मिले और मरीजों को हो रही असुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाए इसको लेकर एक ज्ञापन अस्पताल के सीएमएस को भी दिया। 

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि गुरुवार को अस्पताल में इलाज के अभाव में शख्स की मौत होना स्पष्ट लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने प्रदेश सरकार भी तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जब से आई है तब से सुविधाओं में गिरावट आई है। गोरखपुर सहित तमाम अस्पतालों में सुविधाए जगजाहिर हो रही है। नोएडा के जिला अस्पताल में भी असुविधाएं है। जिससे मरीजो को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाता। अस्पताल में ंएमआर आई, आईसीयू न होने से गंभीर मरीजों को कैसे इलाज मिलेगा।

यहीं नहीं जैसे ही कोई गंभीर मरीज अस्पताल आता है उसे या तो रेफर कर दिया जाता है या फिर वह लाइन में खड़े होकर अपनी जान गवा देता है। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। चाहे वो चिकित्सा की बात हो चाहे काननू व्यवस्था की। भाजपा की सरकार ने जनता से बहुत बड़े वादे किए थे। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चंद शर्मा, दिनेश अवाना, राजेन्द्र अवाना आदि लोग मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News