मध्यप्रदेश पर लगे अपराधों के दाग को धो देगी कांग्रेस: कमलनाथ

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश को सुरक्षित बनाने का दावा करते हुए कहा है कि पार्टी प्रदेश पर लगे अपराधों के दाग को धो देगी

Update: 2018-07-28 12:29 GMT

भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश को सुरक्षित बनाने का दावा करते हुए कहा है कि पार्टी प्रदेश पर लगे अपराधों के दाग को धो देगी।

कमलनाथ ने आज अपने ट्वीट में कहा है कि हम ऐसा मध्यप्रदेश बनायेंगे, जहां अपराधियों में क़ानून का ख़ौफ हो, बहन-बेटियों को सुरक्षित माहौल मिल सके अौर हमारे प्रदेश पर लगा अपराधों और दुष्कर्म में देश में शीर्ष प्रदेश का दाग धुल जाए।

हम ऐसा मध्यप्रदेश बनायेंगे ...
जहाँ अपराधियों में क़ानून का ख़ौफ हो...
हमारी बहन- बेटियो को सुरक्षित माहौल मिल सके....
हमारे प्रदेश पर लगा अपराधों- दुष्कर्म में देश में शीर्ष का दाग धो सके...

— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 28, 2018


 

इसके पहले  कमलनाथ ने दो दिन पहले छिंदवाड़ा में एक वारंटी के परिवार और ग्रामीणों द्वारा किए जानलेवा हमले में मारे गए एक पुलिसकर्मी के मामले में भी अपने ट्वीट में कहा था कि इन घटनाओं से जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस भी असुरक्षित है। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन पर सख्त कार्यवाही की जाए।

Full View

Tags:    

Similar News