कांग्रेस 35 प्रेसवार्ता कर सरकार पर करेगी वार

कांग्रेस ने एक से लेकर आठ नवंबर तक 35 प्रेसवार्ताएं कर सरकार को घेरने की योजना बनाई है। प्रेसवार्ताएं प्रत्येक राज्य की राजधानी व बड़े शहरों में होंगी

Update: 2019-10-30 00:42 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस ने एक से लेकर आठ नवंबर तक 35 प्रेसवार्ताएं कर सरकार को घेरने की योजना बनाई है। प्रेसवार्ताएं प्रत्येक राज्य की राजधानी व बड़े शहरों में होंगी। पार्टी सूत्रों ने यहां मंगलवार को कहा कि प्रेसवार्ताओं में आर्थिक मंदी, किसानों के साथ वादाखिलाफी और युवाओं के मुद्दे उठाए जाएंगे।

आयोजन स्थलों की सूची में नागपुर और इंदौर का नाम भी शामिल है। कौन, कहां प्रेसवार्ता करेगा, इसका विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

पार्टी आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विनिवेश और किसानों की समस्याओं को लेकर पांच से 15 नवंबर तक देशव्यापी प्रदर्शन भी आयोजित करेगी।

इन आयोजनों की तैयारी के लिए पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दो नवंबर को बैठक बुलाई है।

Full View

Tags:    

Similar News