दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर राहुल गांधी, मां पीतांबरा शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज नवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के दतिया जिले स्थित मां पीतांबरा शक्तिपीठ में दर्शन के लिए पहुंचे।
दतिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज नवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के दतिया जिले स्थित मां पीतांबरा शक्तिपीठ में दर्शन के लिए पहुंचे।
कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi ने मध्य प्रदेश के दतिया में पीतांबरापीठ के दर्शन किये और पूरे विधि-विधान से मां पीतांबरा की पूजा-अर्चना की। #ChambalWithCongress pic.twitter.com/z5uQudKhy4
राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास की शुरुआत पीतांबरा पीठ में दर्शन के साथ की। वे करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रुके। अपने इस प्रवास के दौरान वे ग्वालियर और चंबल संभाग में छह जनसभाओं को संबोधित करने के साथ चार स्थानों पर रोड शो करेंगे।
मध्यप्रदेश दौरे के पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दतिया में स्थित माँ पीताम्बरा का पूजन कर देश-प्रदेश में खुशहाली की प्रार्थना की। #ChambalWithCongress pic.twitter.com/JS8FotyFla
इसके पहले वे दिल्ली से विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे, जहां से वे दतिया के लिए रवाना हुए।
राहुल गांधी ने इसके पहले सतना जिले में भगवान कामतानाथ मंदिर में दर्शन के साथ अपने प्रवास की शुरुआत की थी। भोपाल में राहुल गांधी के रोड शो की शुरुआत पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ और जबलपुर दाैरे की शुरुआत मां नर्मदा की यात्रा के साथ हुई थी।