कांग्रेस विधायक जय कुमार ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस के विधायक जय कुमार ने आज अपना इस्तीफा दे दिया
By : एजेंसी
Update: 2019-08-30 19:30 GMT
मुंबई। कांग्रेस के विधायक जय कुमार ने आज अपना इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार श्री जय कुमार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
महाराष्ट्र के सतारा जिला से विधानसभा सदस्य श्री कुमार ने आज अपना इस्तीफा विधानसभा के अध्यक्ष हरीभाऊ बागड़े को दिया था और श्री बागड़े ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।