मोदी जैसी ‘मार्केटिंग’ नहीं कर पाने के चलते ही शायद मार खा गयी कांग्रेस : राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दावा किया उनकी पार्टी के ‘मार खा जाने’ का कारण संभवत: इसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह ‘मार्केटिंग’ कर पाने में विफल रहना है
By : एजेंसी
Update: 2017-09-26 22:41 GMT
राजकोट। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दावा किया उनकी पार्टी के ‘मार खा जाने’ का कारण संभवत: इसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह ‘मार्केटिंग’ कर पाने में विफल रहना है।
उन्होंने भाजपा पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया और श्री मोदी के मुख्यमंत्रित्वकाल में गुजरात के विकास के मॉडल को एक झूठा मॉडल भी करार दिया।
श्री गांधी ने अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज जामनगर से राजकोट आते समय एक सभा में कहा, ‘हमारी सरकार ने बहुत काम किये।