कांग्रेस सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया: शिवराज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने आज राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया
By : एजेंसी
Update: 2019-04-30 18:20 GMT
विदिशा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने आज राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने प्रदेश की जनता से किए कोई भी वादे पूरे नहीं किए हैं।
चौहान ने विदिशा जिले के त्यौदा में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पक्ष में चुनावी सभा को संबाेधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने अब तक कोई भी वादे पूरे नहीं किए है। इसके शासन में जनता परेशान है। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के दुबारा आने का दावा किया।