संसद भवन में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस संसदीय दाल की नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने कर्नाटक तथा गोवा के मुद्दों पर आज संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ती के समक्ष प्रदर्शन किया

Update: 2019-07-11 12:46 GMT

नई दिली। कांग्रेस संसदीय दाल की नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने कर्नाटक तथा गोवा के मुद्दों पर आज संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ती के समक्ष प्रदर्शन किया एवं भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओ ने कहा कि भाजपा चुनी हुयी सरकारो को गिराकर लोकतंत्र को नष्ट कर का रही है। इस दौरान पार्टी के कई संसद हाथो में बैनर लिए हुए थे जिन पर ‘लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लिखे थे।

कांग्रेस का आरोप है कि गोवा में उसके विधायको को तोड़ा गया और कर्नाटक में भी कांग्रेस-जनता दल (एस) की गठबंधन सरकार को अस्थिर किया जा रहा है।

प्रदर्शन में श्रीमती गांधी के अलावा पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तिफा दे चुके पार्टी नेता राहुल गांधी, ए के एंटनी, मोतीलाल वोरा, पार्टी के राज्य सभा मे उप नेता आनंद शर्मा, लोकसभा में पार्टी के मुख्य ह्विप के सुरेश तथा कई अन्य सांसद मौज़ूद थे।

Full View

Tags:    

Similar News