कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा के लिए गठित की चुनाव समिति

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में 29 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है।

Update: 2023-07-20 17:41 GMT

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में 29 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है।
कांंग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समिति में शामिल सदस्यों के नामों को अनुमोदित किया है और सभी सदस्यों को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि समिति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, रघवीर मीणा, रामेश्वर डूढी, मोहन प्रकाश, डाॅ. रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया,प्रताप सिह खाचरीवास, ममता भूपेश, भजनलाल जाटवा, गोविंद राम मेघवाल, श्रीमतीत शकुंतला रावत सहित 29 नेता शामिल हैं।

Tags:    

Similar News