भारत विरोधी घोषणा-पत्र के लिए कांग्रेस पर बरसे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी के घोषणा-पत्र को भारत विरोधी और भारत के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला बताया;

Update: 2019-04-14 02:18 GMT

बेंगलुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी के घोषणा-पत्र को भारत विरोधी और भारत के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला बताया।

मोदी ने यहां कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान 18 अप्रैल से पहले भाजपा की एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा, "यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो उसने कश्मीर में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफ्सपा) में बदलाव करने का वादा किया है, जिससे आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई कमजोर होगी।"

कांग्रेस को राष्ट्र विरोधी करार देते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने देश में 50 सालों तक शासन किया हो, वह जम्मू एवं कश्मीर से सैनिकों को वापस बुलाने का अपने घोषणा-पत्र में वादा कर पाकिस्तान के पक्ष में बात कर रही है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस अफ्सपा को कमजोर कर हमारे सैनिकों को फांसी के फंदे पर चढ़ाना चाहती है और जम्मू एवं कश्मीर से सैनिकों को वापस बुलाकर देश की सीमा को कमजोर करना चाहती है।"

मोदी ने कहा, "जिस आग को पंडित नेहरू ने कश्मीर में लगाई थी, और जिसकी देश अभी भी भारी कीमत चुका रहा है, कांग्रेस उसे जिंदा रखना चाहती है। यह उस समय चुप रहती है, जब उसकी गठबंधन सहयोगी नेशनल कांफ्रेंस कहती है कि कश्मीर के लिए एक अलग प्रधानमंत्री होना चाहिए। भारत में दो प्रधानमंत्री कैसे हो सकते हैं?"

मतदाताओं, खासतौर से पहली बार के मतदाओं और युवाओं से इस चुनाव में कांग्रेस को खारिज करने का आह्वान करते हुए मोदी ने भाजपा के कमल चुनाव चिन्ह को एक बार फिर वोट देकर बेकार पार्टियों की एम मजबूर सरकार के बदले एक मजबूत सरकार बनाने का आग्रह किया।

Full View

Tags:    

Similar News