कांग्रेस और विपक्षी दल दलितों को लेकर राजनीति कर रही: राम विलास पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दल दलितों को लेकर राजनीति कर रहे हैं ।
नयी दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दल दलितों को लेकर राजनीति कर रहे हैं ।
पासवान ने दलित संगठनों की ओर से आयोजित ‘भारत बंद’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस केन्द्र में लम्बे समय तक सत्ता में रही है लेकिन उसने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया लेकिन अब वह दलितों को लेकर राजनीति कर रही है ।
One can understand if people protest, but why is opposition playing politics? Parties like Congress who did not give Bharat Ratna to BR Ambedkar are now acting like his followers: Ramvilas Paswan,Union Minister #BharatBandh pic.twitter.com/mhFwTXnM2R
उन्होंने कहा कि देश में सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के आरक्षण की व्यवस्था खत्म नहीं की जा सकती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद कहा है कि आरक्षण खत्म करने के लिए उनकी लाश से गुजरना होगा। लोजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तो बाबा साहेब की तस्वीर संसद के केन्द्रीय कक्ष में भी नहीं लगाना चाहती थी। जब वीपी सिंह सरकार आयी तो उनकी तस्वीर लगायी गयी।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पर उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार ने पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है तो फिर भारत बंद आयोजित करने का क्या मतलब है ।