कांग्रेस ने हमेशा छात्र हितों के लिए किया काम : अत्री
छात्र संगठन एनएसयूआई ने बुधवार को बगभगढ़ में अंबेडकर चौक स्थित अग्रवाल कॉलेज पर जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री के नेतृत्व में अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-10-26 15:00 GMT
फरीदाबाद। छात्र संगठन एनएसयूआई ने बुधवार को बगभगढ़ में अंबेडकर चौक स्थित अग्रवाल कॉलेज पर जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री के नेतृत्व में अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव कुलदीप गुर्जर मुख्यातिथि के रूपमें उपस्थित थे।
नई कार्यकारिणी घोषित करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्णअत्री ने बताया कि सुनील मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, उत्तम गौड़ कोजिला महासचिव , हेमंत टोंगर को अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष, अजीत त्यागी को कॉलेज उपाध्यक्ष, योगेश भाटी को कॉलेज महासचिव एवंदीपक कौशिक को कॉलेज सचिव घोषित किया गया है।