खट्टर की अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर नर्सिंग से जुड़े कर्मियों को बधाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर नर्सिंग व्यवसाय से जुड़े सभी अर्द्ध चिकित्सा कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है
By : एजेंसी
Update: 2021-05-13 06:48 GMT
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर नर्सिंग व्यवसाय से जुड़े सभी अर्द्ध चिकित्सा कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
श्री खट्टर इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस का थीम ‘ए विजन फॉर फ्यूचर हैल्थ केयर’ दिया गया है जो सम्भवत: कोरोना जैसी महामारियों को देखते हुये दिया गया है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग व्यवसाय का नाता मानवता से जुड़ा है। आज का दिन नर्सिंग कर्मियों के प्रति कृतज्ञता जताने का है जो कोरोना से लड़ने में अग्रिम पंक्ति में हैं। गत एक वर्ष से कोरोना महामारी से जूझ रहे देश-प्रदेश को इस महामारी से उभारने में नर्सिंग समुदाय का बहुत बड़ा योगदान रहा है।