छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिजनों के साथ की मारपीट

कालेज से घर जाते समय 18 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर परिजनों को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। ....;

Update: 2017-03-30 11:39 GMT

पलवल। कालेज से घर जाते समय 18 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर व उसके परिजनों के साथ हथियार के बल पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। 
महिला थाना पुलिस ने पीड़िता छात्रा की शिकायत पर दो  लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अनीता के अनुसार एक पीड़िता छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह होडल स्थित एक निजी कालेज में पढ़ाई कर रही है।

प्रतिदिन की तरह पीड़िता कालेज से घर जाने के लिए बाहर निकली थी कि उसी समय गांव घर्रोट निवासी राहुल व प्रकाश आए और छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा आपबीती घर जाकर अपने परिजनों को बताई। छात्रा का पिता व मां जब शिकायत करने आरोपियों के घर गए तो वहां पर आरोपियो ने उनके साथ मारपीट की और हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Tags:    

Similar News