ज्ञान का संचार ही पहली प्राथमिकता
शासकीय प्राथमिक शाला पितईबन्द में शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने काफी उत्साह के साथ तैयारी करके सभी शिक्षकों को श्रीफल, पेन भेंटकर तिलक लगाकर सम्मानित किए
राजिम। शासकीय प्राथमिक शाला पितईबन्द में शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने काफी उत्साह के साथ तैयारी करके सभी शिक्षकों को श्रीफल, पेन भेंटकर तिलक लगाकर सम्मानित किए।
इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीमती आशा धु्रव ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिक्षक संतोष साहू ने कहा कि गुरु शिष्य के प्रति प्रेम भाव, शिक्षको के प्रति सम्मान का भाव सदैव बनी रहनी चाहिए।
शिक्षक बच्चों के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान रूपी प्रकाश फैलाता है। शिक्षक विजय महोबिया ने गुरु की महत्ता पर कविता प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में संतोष साहू, श्रीमती अराधना नाग, श्रीमती भारती साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कु खुशबू सेन, कु निशा सेन कक्षा 3री एवं आभार प्रदर्शन तेजेश देवांगन कक्षा 5वी ने किया।