कॉमनवेल्थ गेम्स : भारत को मिला एक और गोल्ड मेडल, रवि दहिया ने किया कमाल
भारत के शीर्ष पहलवान रवि दहिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को नाइजीरिया के वेल्सन एबीकेवेनिमो को हराकर स्वर्ण पदक जीता
By : एजेंसी
Update: 2022-08-06 22:43 GMT
बर्मिंघम। भारत के शीर्ष पहलवान रवि दहिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को नाइजीरिया के वेल्सन एबीकेवेनिमो को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि ने अपने नाइजीरियाई प्रतिद्वंदी को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मात दी।
राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार के पदक विजेता वेल्सन ने मुकाबले की शुरुआत में रवि को पॉइंट स्कोर करने का कोई मौका नहीं दिया, लेकिन रवि ने अंततः उनके पैरों को जकड़कर अंकों की झड़ी लगा दी।