आयुक्त ने किया वाकिंग कम साइकिल टूर का मुआयना
जनपद में 1857 की क्रांति से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर उनका वर्किंग कम साइकिल इन टूर बनाया जा रहा है
मेरठ। अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के एक अनोखी पहल के आयुक्त मेरठ मंडल का प्रयास मूर्त रूप लेता दिखाई दे रहा है। जनपद में 1857 की क्रांति से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर उनका वर्किंग कम साइकिल इन टूर बनाया जा रहा है। जो कि तीन चरणों में होगा, प्रथम चरण में शहर के 27 ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ा जाएगा।
आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने सोमवार को अधिकारियों के साथ प्रथम चरण के वाकिंग टूर का पैदल मुआयना किया। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में एक ब्राउजर बनाया जाएगा। तथा वाकिंग टूर को दिल्ली में अन्य पूर्व प्रोग्राम तथा टूरिस्ट सर्किट में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
आयुक्त ने शहीद स्मारक में की जाने वाली व्यवस्थाओं को देखा। अनीता सी मेश्राम ने बताया कि मेरठ एक क्रांति धरा है। 1857 की क्रांति की शुरुआत मेरठ की भूमि से हुई थी। आमजन को स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मेरठ में बाहर से आने वाले सैलानियों को मेरठ की गौरवशाली इतिहास में ऐतिहासिक स्थलों के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं हो पाती।
वर्किंग कम साइकिल टूर से मेरठ देश में प्रख्यापित होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के टूर को पैदल चलकर या साइकिल के द्वारा पूर्ण किया जा सकता है।