कोयला लदान अप्रैल-मई में 19 फीसदी बढ़ा : गोयल

रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि अप्रैल-मई में कोयला लदान 18.7 फीसदी बढ़कर 431.5 रैक हो गया

Update: 2018-05-31 00:13 GMT

नई दिल्ली। रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि अप्रैल-मई में कोयला लदान 18.7 फीसदी बढ़कर 431.5 रैक हो गया। गोयल ने यहां एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "वर्तमान में अप्रैल-मई 2018 में कोयला लदान 363 रैक से 18.7 फीसदी बढ़कर 431.5 रैक हो गया।"

मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में भारत में सबसे ज्यादा कोयले की ढुलाई हुई। 

उन्होंने कहा, "कोयला ढुलाई के मामले में पिछले साल काफी इजाफा हुआ। वर्ष 2016-17 के 53.3 करोड़ टन के मुकाबले 2017-18 में 55.5 करोड़ टन कोयले की ढुलाई हुई।"

Full View

Tags:    

Similar News