चीन : फुजियान प्रांत में तूफान 'नेसात' ने दी दस्तक
दक्षिण-पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में रविवार सुबह तूफान नेसात ने दस्तक दे दी
By : एजेंसी
Update: 2017-07-30 12:44 GMT
बीजिंग। दक्षिण-पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में रविवार सुबह तूफान नेसात ने दस्तक दे दी।
मौसम विज्ञान अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेसात अपने केंद्र से 33 किलोमीटर प्रति सेकंड तक की तेज हवाओं के साथ पिंगटन द्वीप से होते हुए स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 6 बजे तटीय शहर फुकिंग पहुंचा।
तूफान के मद्देनजर 3,100 से अधिक लोगों को यहां से सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया।