बच्चों के मध्यान्ह भोजन में सब्जी, पापड़ नहीं
गौरेला ! बिलासपुर के सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन में भारी अनियमितताएं हो रही है। शाहीय मीनू के मुताबिक बच्चों को भोजन नहीं दिया जा रहा है।;
गौरेला ! बिलासपुर के सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन में भारी अनियमितताएं हो रही है। शाहीय मीनू के मुताबिक बच्चों को भोजन नहीं दिया जा रहा है। मध्यान्ह भोजन संचालकों की मनमानी की शिक्षा विभाग अनदेखी रहा।
विकासखण्ड गौरेला में 450 सरकारी स्कूल हैं, जिसमें मध्यान्ह भोजन में काफी समस से अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी। कन्या शाला ज्योतिपुर जहां बच्चों की संख्या 55 है।
सरकारी मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिल पा रहा इसी तारतम्य में बगल में ही प्राथमिक शाला ज्योतिपुर में भी भोजन व्यवस्था का यही आलिम पाया गया। समूह संचालिका की मनमानी छात्राओं को मीनू के अनुसार नहीं दिया जा रहा है।भोजन थाली से हरी सब्जी व पापड़ गायब हरी सब्जी केवल 1 महीने में 4 दिन मिलती है प्रधान पाठक ने भी माना कि छात्र छात्राओं को भोजन मीनू के अनुसार नहीं मिल पा रहा है इस संबंध में कई बार समूह संचालिका व अधिकारियों से बात की गई पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई रसोईया भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि भोजन मीनू के अनुसार नहीं दिया जा रहा हमें जो दिया जाता है हम वही बनाते हैं
शिकायत हमने की थी
ये कोई नई बात नही है। कुछ दिनों पहले अनुविभागीय अधिकारी को मध्यान्ह भोजन की शिकायत करने पर संचालिका पर कोई कार्रवाई नही हुई। मेरा एक दिन का वेतन रोक दिया गया जो अभी तक प्राप्त नहीं हुआ।
प्रधान पाठक
कन्या पूर्व माध्यमिक शाला
ज्योतिपुर, वि.ख. गौरेला