जलाशय में बालको भर रही राख, पीएम से शिकायत
कोरबा-बालकोनगर ! बालको संयंत्र से उत्सर्जित होने वाली राख को जलाशय में फंके जाने की शिकायत के साथ ही स्वच्छता, जल संरक्षण, स्वास्थ्य आदि विषयों पर सवाल उठाते हुए;
कोरबा-बालकोनगर ! बालको संयंत्र से उत्सर्जित होने वाली राख को जलाशय में फंके जाने की शिकायत के साथ ही स्वच्छता, जल संरक्षण, स्वास्थ्य आदि विषयों पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री को पत्र प्रेषित कर अवगत करा उचित कार्यवाही की मांग की गई है।
आदिनिवासी गण परिषद के संयोजक बीएल नेताम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रेषित शिकायत में अवगत कराया है कि कभी भारत सरकार का उपक्रम रहा भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड के विनिवेश के बाद वेदांता प्रबंधन के संयंत्रों की राख ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है एक ओर जहां पूरा देश स्वच्छता अभियान से जुडक़र प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में जुटा है और महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता करते हुए विभिन्न योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही तब ऐेसे में दूसरी ओर बालको वेदांता प्रबंधन पर्यावरण के नियमों को ताक पर रखकर संयंत्रों की राख खुले में फेंक रहा है। इस पर चिंतनीय यह है कि यह राख प्रबंधन द्वारा उस जगह पर भंडारित की जा रही है जहां पर जल संरक्षण की भरपूर संभावना है। कंपनी को सामुदायिक विकास योजनाओं के तहत जिस स्थान को बड़े जलाशय के रूप में विकसित करना था वहां बिना किसी ठोस योजना के तहत विद्युत संयंत्रों की राख को खुले आबादी क्षेत्र में भंडारित किया जा रहा है, जिस जगह पर यह राख डाली जा रही है वहां न केवल घनी आबादी की बस्ती है बल्कि छोटे बच्चे भी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। यह राख एक तरह से उक्त जलस्रोत में मिलकर जल प्रदूषण के अलावा इससे उत्पन्न गंभीर बीमारियों का कारण बनेगी। श्री नेताम ने कई कारणों से इस गंभीर मुद्दे पर वेदांता कंपनी के विरूद्ध कार्यवाही का निर्देश देने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है।