अंतर विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालयी द्विदिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Update: 2022-11-16 19:36 GMT

ग्रेटर नोएडा। स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालयी द्विदिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत फाइनल में वॉलीबॉल में कुल 8 और फुटबॉल में कुल 5 टीम ने भाग लिया ।

छात्रों का उत्साह निश्चित रूप से आलोकनीय रहा। सभी ने विद्यालय के इस कदम की सराहन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्रों का मनोबल ही नहीं विकसित होता बल्कि छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है जिसका आयोजन करने के लिए जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल अग्रणी और बधाई का पात्र है।

विजयी प्रतिभागियों को बधाई एवं पुरस्कार दिया गया।

वॉलीबॉल में प्रथम स्थान पर एमएच पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान-समरविले स्कूल, तृतीय स्थान जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा और लोटस वैली स्कूल। वॉलीबॉल में छात्रों की टीम में फुटबॉल में प्रथम स्थान पर पथवे स्कूल नोएडा, द्वितीय स्थान पर एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, द्वितीय रनरअप इंडस वैली स्कूल नोएडा व समरविले स्कूल ग्रेटर नोएडा रहे।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उनके कोच को सहभागिता करने के लिए धन्यवाद दिया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

Full View

Tags:    

Similar News