करंट लगने से बच्चे की मौत
बिहार के सारण जिले में पानापुर थाना क्षेत्र के रामपुररुद्र गांव में आज करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई
By : एजेंसी
Update: 2019-09-29 00:20 GMT
छपरा। बिहार के सारण जिले में पानापुर थाना क्षेत्र के रामपुररुद्र गांव में आज करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इसी गांव का बच्चा मोबाइल फोन को चार्ज में लगा रहा था तभी वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया।
परिजनों ने उसे तुरंत तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान रामपुररुत्र गांव निवासी भर साह का आठ वर्षीय पुत्र ललन कुमार के रूप में की गई है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।