नदी में डूबने से बालक की मौत

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड अंतर्गत बैनगंगा नदी में डूबने से आज एक बालक की मौत हो गयी।

Update: 2020-04-15 14:33 GMT

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड अंतर्गत बैनगंगा नदी में डूबने से आज एक बालक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार केवलारी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम अलोनीखापा निवासी शेख आशिक का बेटा तन्जील (13), जो कि दोपहर नदी की साइड में गाय चराने गया था तथा इस दौरान वह नहाने के लिए बैनगंगा नदी में चला गया। बताया गया कि नहाने के दौरान दोपहर बालक की पानी में डूबने से मौत हो गयी। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और बालक के शव को नदी से निकाला

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
 

Full View

Tags:    

Similar News