बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत

बिहार में बेगूसराय जिले के छौराही थाना क्षेत्र के सेखा टोला में आज पानी भरे बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत हो गयी।

Update: 2019-09-18 11:16 GMT

बेगूसराय । बिहार में बेगूसराय जिले के छौराही थाना क्षेत्र के सेखा टोला में आज पानी भरे बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सेखा टोला निवासी राजेश दास का डेढ़ वर्षीय पुत्र खेल रहा था तभी पानी से भरे बाल्टी में गिर गया। इस दुर्घटना में बच्चे की मौके पर ही डूबकर मौत हो गयी।

वहीं, जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर एक पेट्रोल पंप के निकट ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच हुयी टक्कर में छह लोग घायल हो गये। घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की स्थिति गंभीर बतायी जाती है।

Full View

Tags:    

Similar News