जेडे मर्डर केस मामले में छोटा राजन दोषी करार, जिगना और पॉलसन बरी
मुंबई की मकोका कोर्ट ने वरिष्ठ पत्रकार जेडे मर्डर केस में छोटा राजन को दोषी करार दिया है जबकि दूसरे आरोपी जिगना वोरा और पॉलसन जोसेफ को बरी कर दिया है।
नई दिल्ली। मुंबई की मकोका कोर्ट ने वरिष्ठ पत्रकार जे डे मर्डर केस में छोटा राजन को दोषी करार दिया है जबकि दूसरे आरोपी जिगना वोरा और पॉलसन जोसेफ को बरी कर दिया है।
इस मामले की शुरुआती जांच पहले मुंबई पुलिस ने की थी, फिर इसे सीबीआई को सौंप दिया गया। मामले की छानबीन के बाद सीबीआई ने मकोका कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। मकोका स्पेशल कोर्ट के जज समीर एस अडकर ने इस मामले पर आज फैसला सुनाया।
आपको बता दें कि पत्रकार ज्योर्तिमय डे मुंबई में एक अंग्रेजी अखबार के लिए इंवेस्टिगेटिव और क्राइम रिपोर्टिंग करते थे।11 जून 2011 की दोपहर मुंबई के पवई इलाके में अंडरवर्ल्ड के शूटरों ने उनकी हत्या कर दी थी। घटना के वक्त जेडे बाइक से कहीं जा रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।