रायगढ़ में छत्तीसगढ़िया छात्र क्रान्ति सेना का गठन

 प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़िया छात्र क्रान्ति सेना प्रदेश संयोजक कोमल संभाकर की अनुशंसा पर आज रायगढ़ जिला छात्र क्रान्ति सेना का गठन किया गया

Update: 2017-07-27 14:53 GMT

रायपुर।  छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की छात्र इकाई का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़िया छात्र क्रान्ति सेना प्रदेश संयोजक कोमल संभाकर की अनुशंसा पर आज रायगढ़ जिला छात्र क्रान्ति सेना का गठन किया गया।

जिले के सभी महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय से छत्तीसगढ़िया छात्र भारी संख्या में उपस्थित थे। जिला संयोजक त्रिभुवन सिंह ठाकुर तथा रवि तिवारी के नेतृत्व में छात्र सेना का गठन हुआ तथा पदाधिकारियों की नियुक्ति किया गया। रायगढ़ जिला में छात्र हित, विद्यार्थियों की समस्याओं को आगे लाकर दूर करने और छत्तीसगढ़िया छात्र को जोड़ने क्रान्ति सेना ने यह गठन किया।

नये पदाधिकारी में जिला संयोजक केन्द्रीस साहू, सह संयोजक विरेन्द्र ठेठवार तथा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र डनसेना को जिम्मेदारी दि गई। इस नियुक्ति पर प्रदेश संगठन मंत्री संजीव साहू ने सभी को बधाई दिये। रवि तिवारी ने जिले के सभी छत्तीसगढ़िया छात्र को सेना से जुड़कर अपनी समस्याओं को आगे लाने अपील कि है। इस दौरान शगुन महेश, यशवंत देवांगन, गोलू जायसवाल, प्रेम सोनी, भूपेन्द्र चौहान, जय राठिया, हेमन्त चौहान के साथ रायगढ़ जिला से सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags:    

Similar News