छग : 1.10 लाख रुपये ही वेतन लेंगे राज्यपाल टंडन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ने हाल ही में राज्यपालों के वेतन में की गई वृद्धि और एरियर्स की राशि (1 जनवरी 2016 से देय) को नहीं लेने का निर्णय लिया है

Update: 2018-06-06 22:14 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ने हाल ही में राज्यपालों के वेतन में की गई वृद्धि और एरियर्स की राशि (1 जनवरी 2016 से देय) को नहीं लेने का निर्णय लिया है। 

यह जानकारी हर्षा पौराणिक संयुक्त संचालक (राज भवन प्रेस प्रकोष्ठ) ने बुधवार को दी। 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के महालेखाकार को मई 2018 को पत्र लिखकर पुराना वेतनमान 1 लाख 10 हजार रुपये ही लेने की इच्छा जताई है। राज्यपाल के पत्र के आधार पर उनका वेतन 1 लाख 10 हजार ही करने पर महालेखाकार ने सहमति दी है। 

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मार्च 2018 में जारी राजपत्र के अनुसार राज्यपालों के वेतन में वृद्धि की गई है। यह एक जनवरी 2016 से देय होगा। पूर्व में यह वेतन एक लाख 10 हजार रुपये था, जिसे बढ़ाकर 3 लाख 50 हजार रुपये किया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News