छग : दंतेवाड़ा जेल ब्रेककांड के 5 नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिला पुलिस ने दबिश देकर दंतेवाड़ा जेल ब्रेक के 5 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

Update: 2018-09-12 23:44 GMT

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिला पुलिस ने दबिश देकर दंतेवाड़ा जेल ब्रेक के 5 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी हुए हैं। 

बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि वांछितों की गिरफ्तारी के किए जा रहे प्रयास के तहत थाना बासागुड़ा से जिला बल और सीआरपीएफ 168वीं वाहिनी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दंतेवाड़ा जेल ब्रेककाण्ड के फरार 5 आरोपियों- मोडियम शंकर, सेमला शंकर, एरोला लक्ष्मैया, कुंजाम सुक्कू उर्फ कुंजाम सुकलू और सोमा आवला उर्फ अवलम सोमा को गिरफ्तार किया है।

Full View

Tags:    

Similar News